बूथ जीता चुनाव जीता, मंत्र सिद्ध करें कार्यकर्ताः राजेश सोलंकी
ग्वालियर । हमें अपना बूथ जीतना एवं आधे से अधिक मत हासिल करना हैं। ये लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता को अपने मतदान केंद्र पर सक्रिय होना है तभी बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र सिद्ध होगा। यह बात आज संभागीय सह प्रभारी राजेश सोलंकी ने एमपी सिटी कॉलेज में आयोजित जिला बैठक में कही।
इस अवसर पर मंच पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महापौर विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, सभापति राकेश माहौर, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया उपस्थित थे। सोलंकी ने कहा कि आगामी कार्यक्रम के माध्यम से हमें मतदाता के घरों तक पहुंचना है और 25 सितंबर को आयोजित महाकुंभ में प्रत्येक मतदान केंद्र से 21-21 कार्यकर्ता ले जाना हैं। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को अटल जी के मासिक श्राद्ध के अवसर पर जिले के प्रत्येक मंडल में काव्यांजलि का कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती तक सेवा सप्ताह मनाने का आव्हान किया।
जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत की पराकाष्टा करते हुए जो भी कार्य मिलें उसको निभाना है। शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है उन्होंने कहा कि आज हम जिन ऊंचाईयों तक पहुंचें हैं कार्यकर्ताओं का कठोर तप, तपस्या और परिश्रम है। मतदान केंद्र तक काम करने वाले कार्यकर्ता का इस पार्टी को सींचने और खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान है और कार्यकर्ता को हमारी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने आगामी 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले महाकुंभ में चुनाव का शंखनाद होगा। पार्टी इसे बहुत गंभीरता से ले रही है। कुशवाह ने कहा कि महानगर के हर वार्ड से तीन-तीन सौ लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखना चाहिए।
आज आहुत हुई बैठक दो सत्रों में हुई। दूसरे सत्र में तीन विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसे क्रमशः दक्षिण विधानसभा की बैठक को महापौर विवेक शेजवलकर, केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, दक्षिण विधानसभा के प्रभारी शरद गौतम जी ने ली। ग्वालियर पूर्व विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया व ग्वालियर पूर्व विधानसभा के प्रभारी महेश उमरैया ने ली तथा ग्वालियर विधानसभा की बैठक संभागीय सहप्रभारी राजेश सोलंकी, ग्वालियर विधानसभा के प्रभारी एवं महामंत्री कमल माखीजानी ने ली।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री शरद गौतम एवं आभार जिला महामंत्री कमल माखीजानी ने किया। इस अवसर पर प्रमिला वाजपेयी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधुसूदन भदौरिया, विहवल सेंगर, गोपाल गांगिल, दीपक वाजपेयी, गंगाराम बघेल, सतीश बोहरे, धर्मेंद्र राणा, पूर्व सभापति लालजी जादौन, धीर सिंह तोमर, मंजू सिकरवार, नीलिमा शिंदे, नीरू ज्ञानी, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, श्रीमती कमला सोनी, सुनीता शिवहरे, श्रीमती रेखा धौलाखंडी, श्रीमती नीता सिंघल, जिला मंत्री दीपक शर्मा, देवेंद्र पवैया, हरि सिंह तोमर, सोनू मंगल, राकेश खुरासिया गजेन्द्र राठौर, श्रीमती रीना सोलंकी, श्रीमती गीता बडौरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, अरूण कुलश्रेष्ठ, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, सुभाष शर्मा, चंद्रपकाश गुप्ता, राजू सेठ, सतीश सिंह सिकरवार, मनीष राजौरिया, प्रतीक तिवारी, जंडेल सिंह गुर्जर, वरूणदेव शर्मा, मंडल अध्यक्षगण रामनिवास तोमर, दारासिंह सेंगर, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, विवेकप्रतापसिंह चौहान, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, भरत दांतरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य, बलराम बघेल, मनीष मांझी, परवेज खान, नूतन श्रीवास्तव, सतेंद्र रईखेडा, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।