रिश्वतखोर सफाई दरोगा ट्रैप-नगरनिगम का स्वच्छता निरीक्षक 5 हजार रूपये की रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

सुबह 5 बजे से लोकायुक्त टीम टास्क के इंतजार में थी जैसे ही सुबह 5 बजे पड़ाव स्थित महिला थाने पहुंचने का और जैसे ही टीम महिला थाने पहुंची तो सुबह 6.40 बजे टास्क मिला कि डफरिन सराय स्थित नगरनिगम स्थित जोन कार्यालय के पास एक स्वच्छता निरीक्षक एक सफाई कर्मचारी से 2 माह का वेतन निकालने के एवज में 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहा था। तत्काल लोकायुक्त टीम को लीड़ कर रहे डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर ने अपनी टीम के साथ चारों ओर से घेराबंदी कर नगरनिगम के स्वच्छता निरीक्षक को घेर कर पकड़ा तो वह हाथापाई करने लगा, लेकिन जैसे ही पता चला कि दबोचने वाली टीम लोकायुक्त है तो वह शांत हो गया। लोकायुक्त की टीम पकड़कर मौके से लोकायुक्त कार्यालय ले आई।
क्या है पूरा मामला

नगरनिगम का फरियादी एक सफाई कर्मचारी लक्ष्मण का वेतन पिछले 2018 के चौथे माह का वेतन रूका हुआ है इसके लिये वह स्वच्छता निरीक्षक अशोक धवल के सामने कई बार गुहार लगा चुका था। स्वच्छता निरीक्षक ने इसके बदले में सफाई कर्मचारी से 10 हजार रूपये की डिमांड की थी लेकिन 5 हजार रूपये मामला तय हो गया था यह रिश्वत गुरूवार की सुबह 5 बजे देने का तय हुआ। जैसे ही सफाई कर्मचारी ने स्वच्छता निरीक्षक अशोक धवल को 5 हजार रूपये हाथ में दिये तो लोकायुक्त की टीम पहले से घेराबंदी किये थे उन्होंने उसे तत्काल दबोच लिया और पकड़कर मोतीमहल स्थित लोकायुक्त कार्यालय ले आई। अब कार्यालय में रूपये जब्त करना, फरियादी के बयान और आरोपी के बयान दर्ज कर रही है।
रिश्वतखोर स्वच्छता निरीक्षक को दबोचने वाली टीम

लोकायुक्त की टीम सुबह 4 बजे से तैयार स्वच्छता निरीक्षक को पड़ाव स्थित महिला थाने के सामने डफरिन सराय स्थित नगरनिगम के वार्ड कार्यालय पर पहुंची और सुबह 6.45 बजे डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर, इंस्पेक्टर आराधना डेविस, राघवेन्द्र तोमर, बृजमोहन नरवरिया और राघवेन्द्र ऋषीश्वर और आरक्षकों के साथ आरोपी को दबोचन में सफलता मिली।