'तीसरे बच्चे' को लेकर विवादों में घिरीं करीना कपूर खान, जानें क्या है माजरा
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चे का जिक्र करके लोगों को हैरान कर दिया था. सोशल मीडियो पर उन्होंने न सिर्फ ये घोषणा की थी, बल्कि अपने तीसरे बेबी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया था. अब अपने इसी तीसरे बच्चे के नाम के कारण करीना विवाद में घिरती नजर आ रही हैं. करीना ने फैंस के साथ अपनी किताब (Pregnancy Book) का अनाउंसमेंट किया था. इस किताब में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस शेयर किया हैं. इसी किताब को करीना ने तीसरी बच्चा कहा था, जिसको उन्होंने 'बाइबल' नाम दिया है. इसी नाम को लेकर ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड ने सवाल खड़े किए हैं.
दरअसल, करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' (Kareena Kapoor Khan's Pregnancy Bible) की घोषणा की. इस किताब के नाम को लेकर ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड ने विरोध जताया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड युसुफ ने कानपुर के चुन्नीगंज स्थित सीमेट्री में एक बैठक का आयोजन किया. इस आयोजन में करीना के द्वारा उनकी किताब का नाम 'प्रेग्नेंसी बाइबल' रखने का विरोध किया गया.
बोर्ड की इस बैठक में मुकदमा दर्ज कराने पर सहमति जता दी गई है. ऐसे में बोर्ड जल्द कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता है.
आपको बता दें करीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह किचन में खड़ी हैं और बेकिंग ट्रे से अपनी बुक निकालती हैं. करीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ये मेरी जर्नी है. मेरी दोनों प्रेग्नेंसी और मेरी प्रेग्नेंसी बुक बाइबल. कुछ अच्छे दिन थे तो कुछ बुरे. कुछ दिन मैं काम पर जाने के लिए उतावली होती थी तो कुछ दिन बेड से उठना भी मुश्किल होता था. यह किताब मेरे दिल के बहुत पास है, क्योंकि इसमें मैंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान फिजिकल और इमोशनल अनुभव के बारे में लिखा है'.
करीना ने अपने निजी अनुभवों को साझा करने के साथ साथ प्रोफेशनल डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की राय और अप्रूवल को भी इसमें शामिल किया है, जिससे कि दूसरी प्रेग्नेंट लेडीज को उनके अनुभव से मदद मिल सके.