पड़ोसन भाभी से संबंध बनाने के लिये दबाव डाला नहीं मानी तो किया वीडियो वायरल
ग्वालियर. एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली भाभी का नहाते वक्त वीडियो शूट कर लिया था अ बवह भाभी को उससे संबंध बनाने की धमकी देने लगा और साथ ही कहता था कि उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा। घटना किशनबाग बहोड़ापुर की है। जब महिला ने आरोपी से दोस्ती करने से मना कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो गली मोहल्ले में फैला तो महिला की बदनामी हुई। महिला तत्काल बहोड़ापुर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
बहोड़ापुर के किशनबाग में रहने वाली 30 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि उसके घर के पास ही चांद खान पुत्र हाकिम खान रहता है। चांद खान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म सहित अन्य मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले जब महिला नहा रही थी तो चांद खान ने उसका वीडियो बना लिया। जिस समय वह वीडियो बना रहा थाए उसका दोस्त इशाक खान उसकी मदद कर रहा था। जैसे ही महिला की नजर उस पर पड़ी तो आरोपी भाग गया। उस घटना के कुछ दिन बाद चांद खान ने उससे दोस्ती करने और संबंध बनाने के लिए कहा। जब उसने उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने धमकाया कि वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। इस धमकी के बाद भी महिला ने उसकी कोई बात नहीं मानी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर अगले दिन आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो गली मोहल्ले के लड़कों के वॉटसएप ग्रुप पर कुछ ही मिनट में फैल गया। जिससे महिला की बदनामी होने लगी। पर महिला ने बिना डरे आरोपी की शिकायत बहोड़ापुर थाने में की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।