शादी में सूटबूट वाला बच्चा चोर, ले उड़ा रूपयों से भरा बैग, सफेद कार से हुआ गायब
ग्वालियर. शादी समारोह में गहनों से भरा बैग चोरी कर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक सूटबूट वाला बच्चा चोर स्टेज के पास पहुंचता है और दूल्हे की मां का बैग चोरी कर ले जाता हैं। घटना उस समय की गयी जब दूल्हे की मांग बैग चेयर पर छोड़कर बहू-बेटा के साथ फोटो खिचाने में व्यस्त थी। बेग में 3 लाख रूपये की ज्वेलरी, नगदी सहित 4 लाख रूपये का सामान रखा थाा। घटना 2 दिन पहले संगम गार्डन की है।
चोरी का जब पता लगा तो पुलिस ने छानबीन की गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चा चोर की पूरी हरकत कैद हो गयी है। बच्चा चोर के साथ एक युवक भी था। घटना के बाद यह गार्डन के बाहर खड़ी सफद रंग की कार में सवार हो कर भाग गये। झांसी रोड थाना पुलिस चोरी के मामले की पड़ताल कर रही हैं।
क्या है पूरा मामला
तानसेन नगर निवासी अरमान कुरैशी की 2 दिन पहले शादी थी। शादी का रिसेप्शन झांसी रोड ।ळ ऑफिस पुल के नीचे संगम गार्डन में 10 मार्च को चल रहा था। रात 11 बजे को जब स्टेज का समारोह चल रहा था तभी दूल्हे की मां स्टेज पर बेटा.बहू के साथ फोटो खिचाने के लिए पहुंची। जब वह फोटो खिचाकर लौटीं तो चेयर पर रखा गहनों से भरा बैग चोरी हो चुका था। बैग चोरी की घटना से वहां हंगामा खड़ा हो गया। परिवार के सदस्यों ने बैग की तलाश में यहां वहां छानबीन कीए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गार्डन में लगे ब्ब्ज्ट कैमरे खंगाले इसमें सूटबूट वाला एक बच्चा चोर गिरोह और उसका एक साथी रिकॉर्ड हुआ है।
सीसीटीवी में कैमरे में कैद हुई चोरी
जब पुलिस ने मैरिज गार्डन में सीसीटीव कैमरे खंगाले तो घटना की पूरी सच्चाई सामने आई। गार्डन में जब स्टेज पर समारोह चल रहा था तो एक सूटबूट में बच्चा स्टेज के आसपास घूम रहा था। जब दूल्हे की मां बैग चेयर पर रखकर स्टेज पर फोटो खिचाने के लिये गयी थी उसी समय बच्चा बैग उठाकर निकल गया। फुटेज में बच्चा साफ बैग उठाते दिखाई दे रहा हहै। बैग उठाने के बाद बच्चा एक युवक के साथ बाहर निकलता है और सफेद रंग की कार में सवार होकर निकल जाता है। अब यह चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। झांसी रोड थाना पुलिस वीडियो के आधार पर संदेही चोरों की तलाश कर रही है।