अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी में बड़ा खुलासा, 15 अगस्त से पहले यूपी को दहलाने की थी साजिश

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के लखनऊ के काकोरी एरिया से अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद पता चला कि उनके निशाने पर भाजपा के बडे नेता थे। इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आज एटीएस उत्तर प्रदेश ने बड़े मॉडल का पर्दाफाश किया है और दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों संदिग्ध अल कायदा के आतंकी है और उन्हें उमर अल-मंदी नाम का का कंट्रोलर हैंडल कर रहा था। वह इन दिनो पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के पास छिपा हुआ है।

भारत से की जा रही थीं भर्तियां

एडीजी प्रशांत कुमार ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उम्र-मंदी द्वारा अलकायदा में इंडिया से भर्ती की जा रही थी। यहां कुछ जिहादी लोगों को चिन्हित किया गया था, लखनऊ में मॉडल खड़ा करने की तैयारी में ये लोग लगे हुए थे। मॉडल के प्रमुख सदस्य मसरूद्दीन और शकील बड़ी साजिश रच रहे थे। एडीजी के अनुासर 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश में विस्फोट करने की साजिश रची जा रही थी।

कैसे हत्थे चढ़े आतंकी

यूपी एटीएस की टीम ठाकुरगंज इलाके के फरीदीपुर में पहुंची, वहां पर दो घरों में सर्च ऑपरेशन किया गया। यूपी एटीएस के साथ लोकल पुलिस भी रेड में शामिल रही। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाकों में भी पुलिस तैनात की गई थी। जानकारों के अनुसार छोटे ब्लास्ट की वजह से उप्र-एटीएस को इन आतंकियों के बारे में सुराग मिला। आशंका है कि इलाके में कुछ और आतंकी भी छिपे हो सकते है। आतंकियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर जम्मू कश्मीर के पुलिस अफसरों ने भी उप्र पुलिस सं सपर्क साधा है। इधर उप्र एटीएस का सर्च ऑपरेशन जारी है।