एजी ऑफिस पुल पर तेज रफ्तासर कार ने रॉन्ग साइड आकर वैन को टक्कर मारी, 2 की मौत, गुस्से में लोगों ने कार जलाई
ग्वालियर. सिटीसेंटर के एजी ऑफिस पुल पर आमने सामने से दो कारों की भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत हो गई। घटना गुरूवार रात 12.30 बजे की है। हादसे में इसी परिवार के 2 सदस्य गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टक्कर मारने वालों की कार जला दी जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।
घोसीपुरा मुरार निवासी अनिल पाल पत्नी रेनू और 2 बेटियों नैंसी भव्या के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। अभी वो अपनी गाड़ी से एजी ऑफिस पुल पर पहुंचे ही थे कि उनकी गाड़ी में सामने से तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल पाल और उनकी बेटी नैंसी पाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी रेनू और बेटी भव्या घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की कार में आग लगा दी। पुलिस ने तत्काल आग पर काबू पाने दमकल दस्ते को सूचना दी। रात 2 बजे तक पुलिस हालात को काबू में करने लगी हुई थी।