बिहार: उफनती गंगा की आड़ में अवैध हथियार का धंधा, मुंगेर में 7 मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन
मुंगेर. बिहार की मुंगेर पुलिस को अवैध हथियार की तस्करी (Arms Smuggling) और निर्माण करने वालों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने उफनती गंगा को अपना ढाल बनाकर हथियार निर्माण कर रहे दियारा क्षेत्र के मिनी गन फैक्ट्री (Mini Gun Factory) संचालकों को दबोचा है. पुलिस द्वारा छपेमारी कर सात मिनी गन फैक्ट्री उद्द्भेदन किया गया साथ ही हथियार, हथियार बनाने के उपकरण सहित चार निर्माणकर्ता हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए.
दरअसल मुंगेर पुलिस अवैध हथियार तस्करी ओर निर्माण के लगातार विशेष अभियान चला रही है और पिछले एक सप्ताह के अंदर हथियार तस्करी ओर निर्माण के विरुद्ध पुलिस को कई बड़ी सफलता मिल चुकी है. मुंगेर एसपी के निर्देश पर मुफसिल थाना द्वारा गंगा पार तौफिर दियारा में छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस की टीम ने भूमि यादव के बथान में संचालित 7 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. यहां से पुलिस ने दो अर्धनिर्मित बंदूक, एक कट्टा, एक अर्धनिर्मित बंदूक सहित हथियार निर्माण के ढेरों समान बरामद किया.
इस मामले में मिनी गन फैक्ट्री 4 संचालक भूमि यादव, रोहित यादव, नीरो यादव और केवल यादव सभी मुफसिल थानां क्षेत्र के मय दरियापुर निवासी को गिरफतार कर लिया. इस प्रकरण में मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मुंगेर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष टीम के द्वारा लगातार छापेमारी कर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी छापेमारी का नतीजा है कि एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस को अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है और आगे भी ये सिलसिला चलता रहेगा. फिलहाल मुंगेर पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है.