जेल के मच्छरों से परेशान हैं आटा कारोबारी, जेल में गर्मी सता रही और रात में बार-बार बदल रहा करवटें
ग्वालियर. आटा कारोबारी लग्जरी जिन्दगी, एसी ऑफिस और आलीशान बंगले का आदी धर्मवीर भदौरिया का जेल में गर्मी सता रही है। गर्मी केबाद मच्छर उसे चीथ रहे हैं। इस तरह की लाइफ की उसे आदत भी नहीं है। यहां पर आपको बता दें कि वह दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म और उनका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में जेल में बन्द हैं। कुछ समय तक वह क्वारेंटाइन पीरियड में रहा। तब तक ठीक था, लेकिन अब उसे गर्मी और सरकारी चाल से घूमते पंखे खासा परेशान कर रहे हैं। हाल ही में उसने स्वास्थ्य खराब होने का बहाना कर जमानत लेने का भी प्रयास किया है।
यह है पूरा मामला
जून के पहले सप्ताह में गोला का मंदिर थाने में 7 दिन में 2 छात्राओं ने शहर के बड़े और चर्चित आटा कारोबारी धर्मवीर सिंह भदौरिया पर दुष्कर्म करने और उनके न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर बार.बार शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी। जब यह शिकायत पहुंची तो पुलिस ने मामले दर्ज किए। FIR के 4 दिन बाद उसे उसे दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। पहले 10 दिन वह क्वारेंटाइन वार्ड में रहा। वहां तक तो ठीक थाए लेकिन अब वह जेल की बैरक में पहुंच गया है।
जेल में बंदियों से रखता है दूरी
सेन्ट्रल जेल की जिस बैरक में आटा कारोबारी का रखा गया है, वहां पर अन्य अपराधों में पहुंचे बन्दी भी है। लेकिन आटा कारोबारी उनसे दूरी बनाकर रखता है। बैरक में पहुंचने केबाद भी अभी तक उसकी किसी से भी बातचीत नहीं होती है। अगर कोई बन्दी बात करना चाहता है तो वह उससे बात नहीं करता है। बैरक का रहन-सहन भी उसे पसंद नहीं आ रहा है और वह रात दिन करवटे बदलता रहता है।