दिल्ली में कपल के ऊपर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, माता-पिता की इच्छा के खिलाफ रचाई थी शादी
नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कपल को अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करना महंगा पड़ गया । गुरूवार को 6-7 लोगों ने एक साथ कपल के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
पीडि़त महिला को बदमाशों ने मारी 5 गोलियां
आपको बता दें कि इस घटना में मारे गये मृतक पति का नाम विनय दहिया है। जबकि उसकी पत्नी गोलियां लगने के कारण से गंभीर रूप से घायल है। उनका नाम किरण दहिया है। घटना के समय विनय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। लेकिन किरण किसी तरह से बच गयी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। किरण के शरीर में 5 गोलियां लगी हे।
मौत के मामले की जांच जुटी पुलिस
जान लें कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस को शक है कि यह घटना हॉरर किलिंग से जुड़ी हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है। द्वारका के डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पीडि़त कपल हरियाणा के सोनीपथ का रहने वाला था वह दोनों दिल्ली के द्वारका सेक्टर में 23 में निवास करते थे। गुरूवार को रात लगभग 9 बजे 6-7 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और कई गोलियां दागीं थी। जिसमें पति विनय दहिया की मौत हो गयी जबकि पीडि़ता की पत्नी घायल है। उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की रचाई थी।