यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग के ट्रायल की तैयारी पूरी, 15 जून से होगा शुरू

नोएडा. यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर फास्टैग के ट्रायल की तैयारी पूरी हो गई है. 15 जून को एक्सप्रेस-वे के तीनों टोल पर इसका एक साथ ट्रायल किया जाएगा. फास्टैग (Fastag) का संचालन करने वाली कंपनी ने जेपी (JP) को ट्रायल के तौर पर फास्टैग से टोल फीस वसूलने की हरी झंडी दे दी है. मंगलवार की सुबह से जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर फास्टैग का ट्रायल किया जाएगा. तीनों टोल प्लाजा पर अप और डाउन की दो-दो साइड फास्टैग के लिए तैयार की गई हैं. सूत्रों की मानें तो फास्टैग का ट्रायल (Fastag Trial) कामयाब होने पर ही इसकी मंजूरी पर मुहर लगेगी

.गौरतलब रहे राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण देशभर में फास्टैग सर्विस को अनिवार्य कर चुका है. अब लगभग सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग सर्विस के तहत टोल वसूला जा रहा है. लेकिन लेकिन प्राइवेट कंपनी जेपी द्वारा संचालित यमुना एक्सप्रेस वे पर अभी तक फास्टैग सर्विस शुरू नहीं हो सकी थी, इसकी सबसे बड़ी वजह इसका प्राइवेट होना ही था. लेकिन अब यमुना एक्सप्रेस वे पर भी फास्टैग सर्विस का ट्रायल होने जा रहा है. जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यह सुविधा पहले से ही है.

यमुना एक्सप्रेस वे पर दो लेन से होगी फास्टैग की शुरुआत

जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों की मानें तो यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 जून से फास्टैग सर्विस के ट्रायल की शुरुआत हर एक टोल प्लाजा की एक साइड पर दो लेन से होगी. मतलब आने और जाने वाली साइड पर फास्टैग की दो-दो लेन होंगी.
2 दिन बाद 50 रुपये लीटर तक सस्ते हो जाएंगे खाद्य तेल! जानिए कैसे

लेकिन बाद में इन्हें बढ़ा दिया जाएगा. कोरोना-लॉकडाउन के असर के चलते अभी एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक कम है. जबकि सामान्य दिनों में एक आंकड़े के मुताबिक एक्सप्रेस वे से रोजाना करीब 40 हजार वाहन गुजरते हैं. इसमे दो पहिया और हल्के चार पहिया से लेकर भारी वाहन भी शामिल हैं.

जानकारों की मानें तो फास्टैग सर्विस शुरु करने को लेकर जेपी इंफ्राटेक, यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी और संबंधित बैंक के साथ जेपी कंपनी के कई तरह के समझौते हो चुके हैं.