गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर किया दुष्कर्म और बनाया न्यूड वीडियो, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
ग्वालियर. एक 12वीं स्टूडेंट को लॉकडाउन में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर विश्वास जीता और फिर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर न्यूड वीडियो शूट किया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। इस दौरान छात्रा गर्भवती हो गयी। आरोपी कुछ गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। घटना 14 मई से अभी तक के बीच कम्पू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की है। ब्लैकमेलिंग से दुखी होकर छात्रा ने सोमवार की रात मामले की सूचना कंपू थाना को दी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
उत्तरप्रदेश के बांधा निवासी 19 साल की युवती यहां कंपू में अपनी बुआ के घर के पास एक हॉस्टल में रहती थी। वह 12वीं की छात्रा है। अभी कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण वह परेशान थी और आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। बांधा से उसके पिता भी पैसे नहीं भेज पा रहे थे। इसी बीच उसकी पहचान मनोज राठौर निवासी हनुमान मंदिर के पास रॉक्सीपुल से हुई थी। मनोज ने शहर में अपनी अच्छी पहचान होने की बात कही। इस पर छात्रा ने उससे जॉब लगवाने बात कही। मनोज ने उसे एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही उसका हॉस्टल बदलवाकर उसे नौकरी से पहले ही 13 मई 2021 को कंपू में होटल के पास अन्य गर्ल्स हॉस्टल में रूम दिला दिया।
दुष्कर्म कर वीडियो बनाया
14 मई को आरोपी आधी रात को उसके हॉस्टल में घुस आया और उसने आते ही प्यार का इजहार किया। छात्रा ने मना करने के बाद भी दुष्कर्म किया । उसके बाद छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया। अब वह इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर हर दिन हॉस्टल में आकर दुष्कर्म करने लगा।
गर्भपात कराया है
लगभग 4 दिन पूर्व छात्रा को पता लगा कि आरोपी की हरकत से उसे गर्भ ठहर गया है, उसने मनोज को बताया। इस पर आरोपी ने उसे कुछ गोलियां लाकर जबरदस्ती लिखा दी। जिसके बाद उसे ब्लड आया और गर्भपात होगया। वह बेहद कमजोर महसूस कर रही थी। पर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिये मजबूर कर रहा ािा। जिसके बाद परेशान होकर वह कंपू थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मनोज राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।