जौरासी घाटी में बोलेरो पलटने से तीन लोगों की मौत, 6 घायल जेएएच रवाना
- June 2 2021
ग्वालियर. शहर से 20KM दूर जौरासी घाटी में बोलेरो पलटने से 3 लोगों के मरने की खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि डबरा की तरफ से आने वाली बोलेरो पलट गयी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। थाना बिलौआ टीआई अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि घटनास्थल 3 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को उपचार के लिये जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रवाना कर दिया गया है।
नयागांव निवासी 10-11 लोग बोलेरो में सवार होकर नरवर से लौट रहे थे कि ड्रायवर को नींद झौंका आने गड्डे में जाकर महेन्द्रा बोलेरो पलट गयी। घटनास्थल 3 लोगों के मरने की खबर है बाकी 6 लोगों को जयारोग्य चिकित्सालय के लिये भेज दिया गया है।