साइलेंसर चोरी का खुलासा-गैंग ने 11 साइलेंसर चुराना किया स्वीकार, 2 किलो प्लेटीनम की डस्ट बरामद

ग्वालियर. शहर में पिछले दिनों से शिकायत ईको वैन के साइलेंसर चुराकर सोने से भी कीमती प्लेटीनम की डस्ट निकालकर कबाडी को बेचने वाली गैंग ने अभी तक 11 चोरी मिली थी। लेकिन पुलिस को आशंका है, इस गैंग ने आधा सैकड़ा से ज्यादा गाडि़यों के साइलेंसर चुराये हैं। क्योंकि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने प्लेटीनम की 2 किलो डस्ट बरामद की है। इसकी कीमत 6 लाख रूपये आंकी गयी है। इनका एक और साथी पकड़ा गया है। अब चोरों की संख्या 4 हो गयी है।

क्या है पूरा मामला

शिंदे की छावनी इलाके में 3 दिन में 4 ईको वैन के साइलेंसर चोरी होने से पुलिस सकते में आ गई थी। इंदरगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और उनकी टीम ने जब पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो इसमें 3 चोर नजर आए। फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर इन चोरों ने खुलासा किया कि ईको वैन के साइलेंसर में प्लेटिनम ग्रुफ ऑफ मेटल लगा होता है। इसकी डस्ट बाजार में बहुत महंगी बिकती है। रविवार तक सिर्फ 4 गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने की बात कह रहे थेए लेकिन जब इनसे सख्ती से पूछताछ हुई तो चोरों ने 11 गाड़ियों से चोरी करने की बात कुबूली। इनसे 2 किलो डस्ट भी बरामद हो गई। प्लेटिनम ग्रुप ऑफ मेटल की डस्ट 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिलती है। इस तरह इनसे मिली डस्ट की कीमत 6 लाख रुपए है। 11 गाड़ियों में से 5 गाड़ियां शिंदे की छावनीए 4 जनकगंजए 1 मानसिक आरोग्यशाला तिराहाए 1 माधोगंज इलाके की हैं। इसमें से 2 गाड़ियों के साइलेंसर कटर से काटे भी थे। बाकी खोलकर ले गए थे। पकड़े गए चोरों में शहनवाज उर्फ लादेन खानए मनीष श्रीवासए सोहेल खानए अरमान उर्फ चीकू खान शामिल हैं।

गोविंदपुरी स्थित कार गैराज में करता था काम

ऐसा बताया गया है कि शहनवाज उर्फ लादेन गोविंदपुरी में एक कार के गैरेज पर काम करता था, वह मैकेनिक था। यहां उसे पता लगा कि ईको गोड़ी के साइलेंसर में प्लेटीनम लगा होता है। जब लॉकडाउन में गैरेज बन्द होगये तो उसने चोरी करना शुरू कर दी। इंदरगंज थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव नेबताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में गाडि़यां काटने वाला गोलू कबाड़ी इनसे डस्ट और चोरी का साइलेंसर खरीदता था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने लक्ष्मण तलैया स्थित दविश देकर साइलेंसर बरामद किये।