रहस्यमय हालात में बेटी गायब हुई तो रात भर भटकता रहा पिता, सुबह ट्रैक पर मिला शव

जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में नेवी के डिप्टी मैनेजर की 10 वर्षीय बेटी सीट पर सोते समय अचानक गायब हो गयी। रहस्यमय हालात में बच्ची के लापता होने पर पिता परेशान हो गया। घटना शनिवार-दरमियानी रात बीना से ललितपुर के बीच में हुई है। बेबस पिता ने चेन पुलिंग की तो ट्रेन में मौजूद पुलिस ने धमका दिया। झांसी में उतरकर एफआईआर कराना चाही तो पुलिस जवानों गुमराह कर दिया। आधी रात ग्वालियर स्टेशन पर उतरकरबेटी गायब होने की सूचना दी। रात भर तलाश किया। रविवार की दोपहर मासूम का शव ललितपुर स्टेशन से कुछ आगे जखौरा के पास पटरियों के पास पड़ा मिला है। मासूम सोेते में गेट से गिरी है या किसी गंभीर घटना की शिकार हुई यह जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

UP मथुरा निवासी 32 वर्षीय शिवसिंह पुत्र हरीसिंह जाट इंजीनियर है और अभी नेवी में डिप्टी मैनेजर की पोस्ट पर पदस्थ हैं। अभी उनकी पोस्टिंग आन्ध्र प्रदेश के नेल्लोर में है। एक दिन पहले वह नेल्लोर से GT एक्सप्रेस में अपनी 10 साल की बेटी तान्या (बदला हुआ नाम) के साथ कोच S-9 में 49 नंबर सीट पर सवार हुए थे। उन्हें नेल्लोर से मथुरा जाना था। भोपाल निकलने के बाद बीना स्टेशन पर उन्होंने बेटी के साथ खाना खाया। इसके बाद अपनी सीट के पास ही एक खाली सीट पर बेटी को सुला दिया। बीना निकलने के बाद शिवसिंह की भी झपकी लग गई। ललितपुर स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो उनकी नींद टूटी। देखा तो सीट से उनकी बेटी तान्या लापता थी। यहां उन्होंने कोच में काफी तलाश किया। जब बच्ची नहीं मिली तो चेन पुलिंग की। चेन पुलिंग पर ट्रेन में मौजूद RPF के बल ने उनको झांसी में FIR दर्ज कराने के लिए कहा। झांसी जब ट्रेन पहुंची तो कुछ पुलिस जवानों ने उन्हें भ्रमित कर दिया कि झांसी में ट्रेन कम रूकती है ग्वालियर में बड़ा स्टॉपेज है वहां आसानी से FIR दर्ज करा देना। पीड़ित पिता ग्वालियर स्टेशन पर उतरा और GRP को मामले की सूचना दी। ग्वालियर GRP ने रात 2 बजे अपहरण का मामला दर्ज कर केस डायरी ललितपुर पहुंचा दी।

रात भर ढूंढा तो शव पटरी पर मिला

नेवी का डिप्टी मैनेज रात पर पागालों की तरह जिस बेटी को तलाशता रहा रविवार की दोपहर 12 बजे के लगभग उसका शव ललितपर स्टेशन के नजदीक जखौरा नामक जगह पर रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला है। स्थानीय पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जीआरपी पुलिस को सूचना दी और इसके बाद डिप्टी मैनेजर परिवार समेत वहां पहुंचा है। बच्ची के सिर और शरीर मे कई जगह चोट है। पुलिस पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।