अपहरण- ग्वालियर के घाटीगांव में दबोचे 5 आरोपीे, धौलपुर से साले ने किया बहनाई का अपहरण
धौलपुर निवासी एक युवक का अपहरण उसके साले ने कर लिया और युवक को जबरन इनोवा में डाला और उसके हाथ बांध दिये और फिर उसे इनोवा में डालकर भोपाल ले जा रहे थे। तभी धौलपुर पुलिस को इसकी खबर लग गयी। धौलपुर के एसपी ने ग्वालियर एसपी से बात की और इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने घाटीगांव में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
क्या है मामला
एसपी अमित सांघी ने बताया कि धौलपुर में रहने वाले राकेश सिंह ठाकुर का धौलपुर से अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता उसे सिल्वर रंग की इनोवा एमपी04 7981 में ले गए। शाम 6 बजे हुई घटना में जनता ने एक आरोपी को वहीं पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया। पूछताछ में पता लगा राकेश का साले शैलेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ अपहरण किया है। इनके नंबरों को धौलपुर पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन मुरैना के आसपास मिली। गाड़ी लगातार ग्वालियर की ओर बढ़ रही थी। धौलपुर के एसपी केसरसिंह शेखावत ने एसपी अमित सांघी को कॉल किया। एसपी सांघी ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना
पहले लोकेशन डबरा में थी
अपहरणकर्ता की लोकेशन डबरा मिल रही थी इससे पुलिस भ्रमित हो गयी, लेकिन फिर कुछ देर केबाद गाड़ी ग्वालियर के रास्ते पर घाटीगांव में लोकेशन मिली। एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना की टीम यहां तैनात थी। उधर धौलपुर के सीओ सिटी प्रशांत मेहला भी पीछे लगे थे। घाटीगांव में पीताम्बरा होटल के पास चेकिंग पॉइंट देखकर अपहरण करने वाले राकेश को गाड़ी में छोड़कर भाग गये। लगभग 2 किमी पीछा कर शैलेन्द्रसिंह, धमेन्द्र त्यागी, विनोद सतपाल, योगेश त्यागी और संदीप कुमार को दबोच लिया। इनका साथी नीतेश त्याग मौके से भाग गया और उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम जुटी हुई है।