तौकते तूफान-आज शाम गुजरात के पोरबन्दर से टकरायेगा तौकते तूफान, रेड अलर्ट घोषित
कोरोना वायरस महामारी के बीच अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है। गोवा में तबाही मचाने के बाद तौकते तूफान अब गुजरात की ओर मुड़ चुका है और मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक इसके गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना और साथ ही 18 मई की सुबह तूफान पोरबन्दर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा।
मौसम विभाग की अधिकारी शुभांगी ने बताया तौकते चक्रवाती तूफान शाम बजे से 11 बजे के बीच गुजरात के पोरबन्दर के पास पहुंचेगा। अभी यह पश्चिम बंगाल से 120 किमी की दूरी पर है और इसको लेकर रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। तौकते चक्रवाती तूफान के मद्देनजर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से 12420 लोगों को निकाला गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।