गूगल कर रहा था मनमानी, इटली ने लगाया 904 करोड़ रुपए का जुर्माना

टेक सेक्टर में अपने मजबूत और प्रभावी स्थिति होने की वजह से गूगल को एक बार फिर मनमानी करने का दोषी पाया गया है. इटली के antitrust watchdog ने गूगल पर 904 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

आरोप था कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन का पता बताने वाले एक सरकारी मोबाइल एप को अपने एंड्राइड ऑटो प्लेटफॉर्म पर चलने नहीं दिया। गूगल पर पहले भी अपनी dominant position के दुरुपयोग का आरोप लगता रहा है.

इटली की प्रतिस्पर्धा व बाजार अथॉरिटी (एजीसीएम) ने गूगल को यह भी आदेश दिया है कि वह इस एप जूसपास को एंड्राइड ऑटो पर तत्काल उपलब्ध करवाए। एजीसीएम ने कहा कि लगभग हर दूसरे स्मार्टफोन में इस्तेमाल हो रहे अपने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड से मिले एकाधिकार का दुरुपयोग कर उसने प्रतियोगिता को खत्म करने की कोशिश की।