जम्मू कश्मीर के सुरक्षाबलों ने एनकांउटर में मार गिराये 3 आतंकी, तलाश जारी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने गुरूवार तड़के साउथ कश्मीर में एनकाउंटर में 3 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।
आतंकी संगठन अल-बदर के 3 आतंकी ढेर

जानकारी के अनुसार मुठभेड में मारे गये आतंकीवादी आतंकी संगठन अल-बदर के हैं। 3 -4 आतंकी सुरक्षाबलों के ट्रैप में फंस गये। यह ज्वाइंट ऑपरेशन 44 राष्ट्रीय रायफल्स और एसओजी ने किया है।

हाल ही में अल-बद्र जॉइन किया था

पुलिस ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की खबर थी। इनकी घेराबंदी की गई। कोशिश थी कि चारों सरेंडर कर दें, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उनमें से तीन आतंकी मारे गए और एक ने सरेंडर किया। ये चारों दहशतगर्दों हाल ही में अल-बद्र आतंकी संगठन में शामिल हुए थे।