मप्र का पारदी गैंग सूरत में पकड़ा, ग्वालियर का युवक रैकी करता था

सूरत में क्राइम ब्रांच ने पारदी गैंग के दस सदस्य पकड़े है इसमें ग्वालियर निवासी युवक भी शामिल है। वह गैंग के लिए रैकी करता था और इन लोगों ने सूरत के अलावा अलग-अलग राज्यों में चोरी करना स्वीकार किया है। ग्वालियर के युवक ने यहां सवारी वाहनों में चोरी करना स्वीकार किया है। सूरत पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी है। इसमें ग्वालियर से जुड़ी चोरियों के खुलासा होने की संभावना जताई गयी है। ऑटो रैकी करने के मामले में ग्वालियर के सिटीसेंटर के कैलाशबिहार स्थित धर्मेश बुकोलिया के निवास पर चोरी से पहले ऑटो से रैकी की गयी थी। पुलिस की जांच में पारदी गैंग बताई गयी थी जो मेला ग्राउण्ड में रूकी हुई थी।

ग्वालियर में पिछले दिनों सवारी वाहनों में चोरी की घटनाएं हुई

पुलिस के अनुसार ग्वालियर का 18 वर्षीय विकास बाबला गैंग की मदद करता था। गिरोह के सदस्यों ने पांच राज्यों में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। इस गैंग के सभी सदस्य मध्य प्रदेश के है और चार महीने पहले यह लोग सूरत गए थे। वहां 14 स्थानों से चोरी की ग्वालियर में पिछले दिनों सवारी वाहनों में चोरी की घटनाएं हुई। विकास ने यह चोरी करना स्वीकार किया है। आशंका है कि इन लोगों ने ग्वालियर में घरों में भी चोरियां की है। यह लोग दिन मंे ऑटो से रैकी करते है और रात में घरों में चोरी करते है।