कर्फ्यू की सख्ती के दौरान फल खरीद रही महिला मोटरसाईकिल सवार बदमाशों झपट्टा कर लूटी चैन
कोरोना कर्फ्यू की सख्ती के बीच मोटरसाईकिल सवार 2 बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट कर ले गये। घटना शुक्रवार की सुबह आनंदनगर बहोड़ापुर में उस वक्त हुई जब महिला एक हाथ ठेला वाले से फल खरीद रही थी। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना केबाद बदमाश शहर की सड़कों पर मोटरसाईकिल दौड़ाते हुए फरार हो गये। जबकि पुलिस चैकिंग करती ही रह गयी पर इस घटना से बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनोती दी है।
क्या है पूरा मामला
बहोड़ापुर थानाक्षेत्र के आनंद नगर B-925 निवासी महेन्द्र कुमार ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार की सुबह दरवाजे पर फल बेचने आए एक ठेले वाले से उनकी 45 वर्षीय पत्नी वंदना फल खरीद रही थीं। तभी बाइक पर सवार 2 बदमाश उनके पास आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ले गए। बदमाशों ने इतनी तेजी से झपट्टा मारा कि महिला गिरते-गिरते बची। वारदात के बाद फल बेचने वाले व पास ही एक दुकानदार ने बाइक सवारों के पीछे दौड़ लगा दी, लेकिन बदमाश बाइक की गति बढ़ाकर भाग गए। पीड़ित महिला ने बताया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। लूटी गई चेन की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है।
यह था हुलिया
पुलिस को लूट की शिकार महिला ने बताया कि बदमाशों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच होगी और दोनों ने ही सफेद शर्ट पहनी थी और सफेद ही साफी बांधे थे। उनमें से एक हरे रंग का मास्क बांधे हुए था।
CCTV फुटेज में दिखे बाइक सवार
वारदात का पता चलते ही बहोड़ा़पुर थाना TI अमर सिंह सिकरवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हुलिए के आधार पर शहर भर में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए हैं। पुलिस ने जब पास ही लगे CCTV कैमरे खंगाले तो बदमाशों के फुटेज मिले हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।