44 कैदियों को मिली आजादी

ग्वालियर। केंद्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस पर 44 कैदियों को रिहा किया गया। सभी आजीवन की सजा काट रहे थे। 44 कैदियो को प्रमाण पत्र देकर अच्छा जीवन जीने की शपथ भी दिलाई गई। एमपी में सबसे ज्यादा कैदी ग्वालियर से छोड़े गए।
यहां बता दें कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर जेल में अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को रिहाई दी जाती हे। जैसे ही कैदी आज भी रिहा हुये अपने परिजनों से मिलकर उनकी आंखों में आंसू आ गये। बाद में सभी हंसी खुशी माहौल में अपने घरों के लिए रवाना हो गये। जेल प्रबंधन ने सभी रिहा कैदियों को उनका मेहनताना भी दिया।