दो छैना फैक्ट्रियों पर छापा-टॉयलेट में रखा था रसगुल्ले से भरा ड्रम में पड़ी थी मक्खियां

ग्वालियर. भिण्ड के एमजेएस कॉलेज के सामने स्वतंत्रनगर में संचालित छैना बनाने की 2 फैक्ट्री पर गुरूवार को पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारकर गंदगी के बीच छैना (रसगुल्ला) बनाते हुआ मिला। एक फैक्ट्री में तो छैना से भरा ड्रम टॉयलेट में रखा गया था। चासनी की कढ़ाई में मक्खियां पड़ी हुई थी। जिला प्रशासन ने फूड सेफ्टी अधिकारी को बुलाकर इनके सैम्पल भरवाये गये और साथ ही फैक्ट्री के सामने ही सरकारी जमीन पर 10 फीट गहरा गढ्ढा खोंदकर उसके 3 क्विटंल छैना, 2 क्विंटल दूध सहित अन्य सामग्री फेंक कर नष्ट करवा दी गयी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पुलिस और प्रशासन को लंबे समय से शहर में नकली छैना बेचे जाने की खबरें मिल रही थीं। इसी के चलते गुरुवार को सीएसपी आनंद राय और तहसीलदार प्रमोद गर्ग की टीम ने एमजेएस कॉलेज के सामने स्वतंत्र नगर में अरविंद बघेल की छैना फैक्ट्री पर दबिश दी जहां बड़ी मात्रा में नकली छैना बनता हुआ मिला। इसी के तत्काल बाद पुलिस ने इस फैक्ट्री के पीछे मुन्नेश बघेल निवासी काशीपुरा की फैक्ट्री पर भी दबिश दी। वहां भी यही स्थिति मिली। फूड सेफ्टी ऑफिसर रीना बंसल ने अरविंद बघेल की फैक्ट्री से छैनाए पनीर और मावा का सैंपल लिया। फैक्ट्री पर रामबिहारी पुत्र अहिवरन बघेल निवासी स्वतंत्र नगर मौजूद था। वहीं मुन्नेश बघेल की फैक्ट्री से छैना के साथ घी का सैंपल लिया। इन सभी सैंपल को जांच के भोपाल राज्य प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। सैंपलिंग के बाद प्रशासन ने पूरा माल नष्ट करा दिया। साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया।
5 जाल में फंसाने प्रशासन ने

5 क्विंटल छैना बनाने दिलाया था ऑर्डर।

2 पुख्ता जानकारी पर प्रशासन ने शहर में स्वतंत्र नगर में दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा।
3 तीन क्विंटल छैना और दो क्विंटल दूध व अन्य सामग्री जब्त की।
10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर छैना और दूध को नष्ट कराया।