23 साल से 33 लाख रुपए संपत्ति कर जमा नहीं किया, निगम ने जमीन कुर्क की
- December 30 2020
23 साल से संपत्ति कर जमा नहीं करने पर ठाकुर सिंह कुशवाह की 10 बीघा 13 बिस्वा जमीन को निगम ने कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड-38 स्थित बेलदार का पुरा में की।
कुशवाह पर संपत्ति कर का 33,15,020 रुपए बकाया है। निगम अमले ने दूसरी कार्रवाई कटी घाटी पर पर रहने वाली पदमा दिवेकर, योगेश, दीपमाला, शीला, रेखा और पुष्पा दिवेकर पर संपत्तिकर के 350525 रुपए बकाया थे। नाेटिस देने के बाद भी संपत्तिकर जमा नहीं करने पर दोनों मकानों को कुर्क कर लिया गया।