सडक हादसा में 11 की मौतः मां और उनके इकलौते बेटों ने मौके पर ही दम तोडा

गुजरात में वडोदरा के पास बुधवार तडके 3 बजे मिनी ट्रक और ट्राले की टक्कर में 5 महिलाओ समेत 11 लोगो की मौत हो गई है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। 16 लोग जख्मी हुए है। ये लोग सुरत से पावागढ दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसें में 9 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दो लोगो ने अस्पताल में दम तोड दिया। बच्चों की उम्र 8, से 12 और 15 साल थी। वहीं एक परिवार के 5 लोगों ने दम तोद दिया। इनमें पति पत्नि और उनकी बेटी, बेटा और चचेरा भाई शामिल है।

दसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ था। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सभी ट्रक में सवार होकर सो रहे थे। चीख-पुकार सुनके सभी लोग मदद के लिए पहुंचे पुलिस को सुचना दी। ऐसा बताया जा रहा है। कि यह सब सूरत के वराछा और पूणा के रहने वाले थें।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया और घायलों की जल्दी ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंदो की मदद करने का निर्देश दिया गया है।