लोडिंग ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

शिवपुरी| निहालदेवी दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दो युवकों हादसे में घायल हो गए हैं। बाइक में सामने से लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दीपक (31) पुत्र भगवान सिंह निवासी श्रीराम कॉलोनी बदरवास और गोलू (20) पुत्र संतोष बैरागी निवासी राई कोलारस शुक्रवार को दर्शन करने के लिए निहालदेवी जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे रामपुरी के पास सामने से आ रहे बिना नंबर के लोडिंग वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना स्थल से लोडिंग वाहन भी जब्त कर लिया है।