गृहमंत्री श्री बाला बच्चन ने ग्वालियर के पुलिस को अच्छा कार्य करने के लिए किया सम्मानित

महिमा न्यूज़,ग्वालियर। आज ग्वालियर प्रवास पर आए गृहमंत्री श्री बाला बच्चन ने एस. पी ऑफ़िस पहुँच कर ग्वालियर  पुलिस को अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस  अवसर पर आरीतिक पुलिस निर्देश श्री राजाबाबू सिंह, डीआईजी ऐ. के पांडेय, एस. पी नवनीत भसीन उपस्थित रहे।

 

कर्मचारियों को किया सम्मानित

ग्वालियर शहर में हुई बड़ी लूट एवं हत्या की घटनाओं में लिप्त पाए गए बदमाशों पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बदामदगी करने में विशेष योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें पुलिस

अधीक्षक अपराध श्री पंकज पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री रत्नेश तोमर, थाना

प्रभारी क्राईम ब्रांच श्री दामोदर गुप्ता, प्रधान आरक्षक 1210 क्राईम ब्रांच श्री राजीव सोलंकी, प्रधान आरक्षक 1906 श्री गुलशन सोनकर, आरक्षक 2616

श्री भगवती सोलंकी, आरक्षक 2388 क्राइम ब्रांच श्री अनिल मौर्य, आरक्षक 576 सायबर सेल श्री विश्वीर जाट एवं आरक्षक 2032 क्राइम ब्रांच श्री चंद्रवीर सिंह तथा महिलाओं संबंधी कार्रवाई में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली उपनिरीक्षक महिला सेल सुश्री सुरूचि शिवहरे शामिल हैं।