कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने किया सिटी सेंटर क्षेत्र में निरीक्षण,दो निलंबित

 

महिमा न्यूज़,ग्वालियर। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने आज सिटी सेंटर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर संबंधित डब्ल्यूएचओ एवं स्वच्छता निरीक्षक निलंबित कर दिया तथा क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौरव सेन, क्षेत्राधिकारी श्री वीरेंद्र शाक्य एवं वार्ड मॉनिटर श्री हसीन अख्तर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए l पटेल नगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई प्लॉटों पर गंदगी पाए जाने पर श्रवण संबंधित क्षेत्र के भवन स्वामियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं जो व्यवसाई अपना व्यवसाय कचरा डालते हैं उनके खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए वही सीएनडी वेस्ट के लिए बनाए गए ठीक है स्थान पर साफ सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए l इसके साथ ही क्षेत्र में बने तिकोनिया पार्क को व्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ।

Mahima News Live 24x7


Mahima News Media Group


Mahima Express Media Group