नासा को द‍िखा व‍िक्रम लैंडर, तीन टुकड़ों में चांद पर ब‍िखरा म‍िला

NASA के दावे के मुताबिक चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर जाकर मिला. मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सल के हैं. NASA ने सोमवार की रात करीब 1:30 बजे विक्रम लैंडर के इम्पैक्ट साइट की तस्वीर जारी की और बताया कि उसके ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े द‍िखे हैं. (इस फोटो में द‍िखाया गया है क‍ि व‍िक्रम लैंडर के टकराने से पहले चांद की यह सतह ऐसी थी.

नासा के मुताबिक, विक्रम लैंडर की तस्वीर एक किलोमीटर की दूरी से ली गई है. इस तस्वीर में चंद्रमा की म‍िट्टी पर प्रभाव भी देखा गया है, तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चांद की सतह पर जहां विक्रम लैंडर गिरा,  वहां की मिट्टी को नुकसान भी हुआ है. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने नासा से संपर्क साधा है और विक्रम लैंडर के इम्पैक्ट साइट की जानकारी मांगी है. जानकारी के मुताबिक, नासा इसरो को एक पूरी रिपोर्ट सौंपेगा जिसमें विक्रम लैंडर से संबंधित ज्यादा जानकारी मिल सकेगी. (इस फोटो में चांद की सतह पर व‍िक्रम लैंडर के टकराने के बाद चांद की सतह की म‍िट्टी में ड‍िस्टर्बेंस द‍िखाई दे रहा है.

इससे पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने विक्रम के बारे में सूचना देने की उम्मीद जताई थी, क्योंकि उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (एलआरओ) उसी स्थान के ऊपर से गुजरने वाला था, जिस स्थान पर भारतीय लैंडर विक्रम के गिरने की संभावना जताई गई थी. नासा  ने इससे पहले कहा था कि उसका एलआरओ 17 सितंबर को विक्रम की लैंडिंग साइट से गुजरा था और उस क्षेत्र की हाई रिजोल्यूशन तस्वीरें पाई थीं.

बीते अक्टूबर महीने की शुरुआत में विक्रम के उतरने के स्थान का नासा के अंतरिक्ष यान द्वारा उतारे गए चित्रों में लैंडर नहीं दिखाई दिया था. जिसके बाद यह कहा गया था कि नासा भी विक्रम लैंडर का पता नहीं लगा पाया. लेकिन सोमवार की रात नासा ने यह जानकारी दी कि उसे विक्रम लैंडर मिल गया है. (चांद की सतह पर उतरने से पहले व‍िक्रम लैंडर का संपर्क इस समय टूट गया था.

भारत के भारी रॉकेट, जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क 3 ने 22 जुलाई को 978 करोड़ रुपये लागत का एक टेक्स्ट बुक स्टाइल का चंद्रयान-2 अंतरिक्ष में लांच किया था. चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान में तीन हिस्से थे - ऑर्बिटर (2,379 किलोग्राम, आठ पेलोड), विक्रम लैंडर (1,471 किलोग्राम, चार पेलोड), और प्रज्ञान (27 किलोग्राम, दो पेलोड).