मंत्रीमंडल विस्तार में मेंदोला, गुप्ता, नरेन्द्र, दुर्गालाल की खुल सकती है लाॅटरी

भोपाल। उपचुनावों की श्रृंखलाबद्ध हार के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकते है। कल इस बात की संभावना है कि प्रदेश में तीन नये मंत्री संभवतः शपथ ले सकते है। इसमें उपेक्षित रह गये इंदौर से दो मंत्री भी बन सकते है।
आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की किरकिरी से बचाने के लिए अब इंदौर से रमेश मेंदोला व सुदर्शन गुप्ता को केबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। मेंदोला भाजपा के पावरफुल नेता कैलाश विजयवर्गीय खेमे से और सुदर्शन गुप्ता लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कोटे से मंत्री बनेंगे। वहीं गोपीलाल जाटव को भी मंत्री बनाया जा रहा है। वह पिछले दिनों हुये मंत्रीमंडल विस्तार में रह गये थे। इसी प्रकार दो अन्य नये मंत्रियों में भिंड से संभवतः नरेन्द्र कुशवाह को भी शामिल किया जा सकता है। इसी के साथ वर्षों से उपेक्षित जिले श्योपुर से भी दुर्गालाल विजय का नाम राज्यमंत्री के रूप में हो सकता है।
सांध्यदेश डाॅट काॅम के मुताबिक कुल मिलाकर विधानसभा चुनावों की आमद से पूर्व मंत्रीमंडल विस्तार विभिन्न गुटों में समन्वय बिठाने के लिए किया जा रहा हे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का इस बारे में सोचना यह है कि इससे वह काफी हद तक बड़े नेताओं की नाराजगी दूर कर सकते है। एक-दो मंत्रियों को वह बाहर का रास्ता भी दिखा सकते है।