सर्वेः भारी बहुमत से जनता की पहली पसंद सिंधिया सरकार

हाल ही में आये एक सर्वे में जनता ने सिंधिया सरकार को चुना है। इस सर्वे में जनता ने भारी बहुमत ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दूसरे नंबर पर खिसक गये है और उन्हें काफी कम वोटों से संतोष करना पड़ा है।
यहां बता दें कि एक निजी बड़े अखबार समूह ने हाल ही में एक आॅनलाइन सर्वे किया है। इस सर्वे में मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे होना चाहिये पूछा गया था। जिसमें भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्रीगण नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती थे। जबकि कांग्रेस से युवा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आॅपशन के रूप में पेश किया गया। सर्वे के नतीजे काफी रोचक आये। सर्वे में एकतरफा भारी बहुमत युवा और लोकप्रिय बनकर उभरे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला है।
सर्वे में करीब सवा लाख लोगों ने भाग लिया। इसमें से 80 प्रतिशत वोट ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिले। ओवरओल प्रतिशत की बता करें तो 68 फीसदी लोग चाहते है अगले मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हो। जबकि 22 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पसंद किया है। वो इस रेस में दूसरे नंबर पर रहे, लेकिन काफी पिछड गये। जबकि 6 फीसदी लोग चाहते है कि उमा भारती मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बने। उन्हें तीसरा नंबर मिला है। इस सर्वे से स्पष्ट है कि जनता की पहली पसंद ज्योतिरादित्य सिंधिया है। सिंधिया तेजी से मध्यप्रदेश में सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे है।