अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, गाडी को टक्कर मारने का प्रयास, 1 गिरफ्तार, 4 एफआईआर

श्योपुर. चंबल संभाग के श्योपुर में चम्बल नदी से रेत का अवैध उत्खनन -परिवहन रोकने पहुंची राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य विभाग की टीम पर हमला किया गया। आरोपियों ने ट्रैक्टर से टीम की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया तो टीम ने घटना का वीडियो बनाया।
जब टीम पीछा कर रही थी तो गेम रेंज ऑफिसर सोमेश शर्मा और एसडीओ राव टीम के साथ कार्यवाही के लिये पहुंचे थे। आरोपियों ने चलते ट्रैक्टर -ट्रॉली का प्रेशर उठाकर उसमें भरी रेत सड़क पर फैला दी गयी जिससे टीम को पीछा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला एनएच-44 का है।
चालक ने कई बार मारे कट
इस दौरान दूसरे ट्रैक्टर ने वन विभाग की गाड़ियों को रास्ता नहीं दिया। चालक ने कई बार कट मारकर गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। एक आरोपी लकड़ी लेकर टीम के सामने खड़ा हो गया। टीम ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और कोतवाली थाने में शिकायत दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।