झाँसी स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान- मनोज कुमार सिंह (P.R.O)
महिमा न्यूज़(झाँसी ब्यूरो)। झाँसी स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
रेल प्रशासन द्धारा सूचित किया जाता है कि दिनांक: 29.03.19 को श्री विपिन कुमार सिंह के निर्देशन में झाँसी स्टेशन पर किलाबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया I इस अभियान में ट्रेनों को रोककर गहनता से जांच करायी गयी तथा बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गन्दगी फैलाते हुए कुल 2319 प्रकरण दर्ज हुए,जिनसे जुर्माना स्वरुप रूपए 1150722/- वसूल किये गए I

इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री ज्ञान सिंह, श्री सोहन लाल, श्री आर पी शुक्ला, श्री महेंद्र सिंह पटेल, संजय खरे, इम्तियाज़ रहमान, सोहन लाल एवं आलोक श्रीवास्तव द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया I

इस प्रकार के औचक जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे I अतः यात्रियों से अनुरोध है की उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन व रेल परिसर में गंदगी ना फैलाएं तथा असुविधा से बचें I
(2)
गाडी संख्या 11109/10 झाँसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का रद्दीकरण
रेल प्रशासन द्धारा खेद सहित सूचित किया जाता है इन्फ्रास्ट्रक्चर व् संरक्षण कार्य के चलते गाडी संख्या 11109/10 झाँसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन के रद्दीकरण को दिनांकः 15.04.19 तक के लिए बढ़ा दिया गया है I अतः यह गाडी दिनांक 15.04.19 तक रद्द रहेंगीं | चेकिंग अभियान की पूरी जानकारी महिमा न्यूज़ को पीआरओ उत्तर मध्य रेलवे श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा दी गई।
Mahima News Live 24x7
Mahima News Media Group
Mahima Express Media Group