इंडिगो एयरलाइंस का बड़ा फैसला, 6 इंटरनेशनल रूटों पर 1 जुलाई से उड़ानें सस्पेंड

नई दिल्ली. देश की सबसे बडी एयरलाइन कंपनियों में से एक इंडिगो ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में बडा बदलाव करने का फैसला किया है। कंपनी ने कम डिमांड, बढते ट्रांसपोर्टेशन खर्च और अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर जारी प्रतिबंधों का हवाला देते हुए कई विदेशी देशों के लिए उडानों को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1 जुलाई 2026 से लंगकावी, क्राबी, हो ची मिन्ह सिटी, हांगकांग और शंघाई के लिए उडानें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दी जाएंगी। वहीं सिएम रीप के लिए उडानों का संचालन 3 जुलाई 2026 से रोका जाएगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी और इसके बाद 1 अक्टूबर से इन मार्गों पर बुकिंग दोबारा शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर के लिए शुरू की गई सेवा भी फिलहाल बंद की जाएगी।
इंडिगो ने क्या कहा
इंडिगो का कहना है कि हर साल जुलाई से सितंबर के बीच यात्रा की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कुछ रूट्स पर क्षमता घटाने का फैसला लिया गया है ताकि ट्रांसपोर्टेशन को संतुलित रखा जा सके और बाकी नेटवर्क पर सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहें। हालांकि इन रूट्स पर उडानें रोकी जा रही है लेकिन एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि वह अभी भी हर सप्ताह 1800 से अधि अंतरराष्ट्रीयस उडानों का संचालन कर रही है। कंपनी ने यह कदम नेटवर्क के बढिया संचालन और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के मकसद से उठाया है।