आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और डम्पर के बीच हुई टक्कर में 2 की मौत, 15 घायल

फिरोजाबाद. उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के थाना मटसेना इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह यह दुःखद हादसा हुआ है। फिरोजाबाद के थाना मटसेना इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पिलर नम्बर 46 किमी के पास कानपुर से ग्रुरूग्राम जा रही एक प्रायवेट बस की टैंकर से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस में अचानक आग लग गयी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। महिला यात्री की मानें तो आगे सड़क पर एक डम्पर पलट गया था और हमारी बस डम्पर से टकरा गयी।
दुर्घटना में घायल डेढ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। जिसमें 2 की मौत हो गयी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसमें ड्रायवर और कंडक्टर की मौत हुई है। 5 घायलों को मेडीकल कॉलेज फिरोजाबाद एम्बूलेंस से भेजा है। 15 घायलों को सैफई मेडीकल कॉलेज भेजा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया है।
चश्मदीदों ने क्या बताया?
घायल महिला यात्री उषा ने बताया कि बस कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी।  रोड पर डंपर पलट गया था हमारी बस उसी में टकरा गई। बस में 40 से 45 लोग सवार थे बस प्राइवेट थी, हमें शीशा तोड़ कर पीछे से निकाला गया । बस पर सफर करने वाले यात्री सत्य बिश्नोई कहते हैं, “हम सो रहे थे। लोगों ने हिलाया कि बस में आग लग रही है। हमने देखा कि पहले बस लहराई और उसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। सबको नीचे उतारा, बस में आग लग गई।”
फिरोजाबाद के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने कहा कि ऐक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर प्राइवेट बस का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें आग लग गई। करीब 20 लोग घायल हुए हैं। 5 घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज और 15 को सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है। ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है।