जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि बेंगलुरू और मुंबई के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। रेल मंत्री ने बेंगलुरू और मुंबई के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखते हुए यह घोषण की। दक्षिण और उत्तरी कर्नाटक की कई लंबे समय से लंबित रेलवे मांगों को अब त्वरित बुनियादी ढांचे के विकास और बढी हुई फंडिंग सहायता के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
वंदे भातर स्लीपर सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद
रेलमंत्री वैष्णव ने कहा कि दक्षिण और उत्तरी कर्नाटक की लंबे समय से लंबित मांगें अब पूरी हो रही है। इसके अलावा बेंगलुरू और मंुबई के बीच वंदे भातर स्लीपर सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। वैष्णव ने कहा कि कर्नाटक के लिए रेलवे फंडिंग में हाल के वर्षें में तेजी से वृद्धि देखी गई है जिससे राज्य भर में प्रमुख रेल परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने में मदद मिली है।अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कर्नाटक में 61 रेलवे स्टेशनों का 2160 करोड रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है जिनमें से 9 स्टेशन पहले ही पूरे हो चुके है। प्रमुख परियोजनाओं में बेंगलुरू छावनी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 485 करोड रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है जबकि यशवंतपुर स्टेशन का 367 करोड रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।