VISM में NCC सीनियर कैडेट्स का आयोजित फेयरवेल समारोह
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत NCC विंग 15 एमपी बटालियन (बॉयज एवं गर्ल्स कैडेट्स) के सीनियर कैडेट्स के सम्मान में एक गरिमामयी एवं भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीनियर कैडेट्स को सम्मानपूर्वक विदाई देना तथा छब्ब् में उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई।
इसके पश्चात जूनियर कैडेट्स द्वारा विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में रैम्प वॉक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बॉयज एवं गर्ल्स कैडेट्स ने आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ जैसे नृत्य, गीत, ग्रुप परफॉर्मेंस एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। सभी कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर सीनियर कैडेट्स ने मंच पर आकर अपने NCC के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि NCC प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और राष्ट्रसेवा की भावना सीखने का अवसर मिला। सीनियर कैडेट्स ने जूनियर कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि NCC केवल एक प्रशिक्षण नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण अनुभव है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों ने सीनियर कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान की सराहना की। अंत में सभी सीनियर कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।