ऑनलाइम गेम की लत बनी 3 बहनों का काल, मां का रो-रोकर बुरा हाल

गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक, गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है. गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का मामला है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिता का कहना है कि लड़कियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं. जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था. ऐसे में लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद 9वें फ्लोर से कूद गई. पिता के मुताबिक पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है. गेम में कुल 50 टास्क थे. कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया. बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी, वही कमांड तय करती थी. तीनों हर काम साथ करती थीं. आशंका है कि ये भी टास्क के तहत किया जाता था. हालांकि तीनो बहनें ऐसा गेम खेलती हैं, इसका पता किसी को नहीं होने दिया.