बिलौआ की खदानों में जमकर हुई फायरिंग, सोशल मीडियो पर वीडियो हो रहा वायरल

डबरा. बिलौआ थाना इलाके में गिट्टी की खदान के विवाद को लेकर 2 गुटों के बीच सरेआम गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है। जिसमें कुछ लोग हथियारों से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे है। यह पूरी घटना बिलौआ के मशहूर क्रेशर मार्केट इलाके की बताई जा रही है। इस इलाके में बड़ी संख्या में गिट्टी की खदने और क्रेशर प्लांट है। जिनके चलते अक्सर यहां वर्चस्व की लड़ाई और विवाद की खबरें आती रहती हे। वीडियो में 12 से अधिक लोग राइफलों से फायरिंग करते दिख रहे है। जिससे इलाके में दहशत फैल गयी है।
दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू
पुलिस जांच के दौरान इस विवाद में शामिल दो पक्षों के नाम सामने आए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, संबंधित लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।