ग्वालियर सहित 25 जिलों में वर्षा का अलर्ट

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में आगामी 3 दिनों में मावठा गिरने की संभावनी बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, सागर-रीवा सहित 25 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह कोहरे का असर भी देखा गया है। इससे पहले भी रविवार को नीमच, मंदसौर में तेज आंधी -वर्षा के साथ ओले गिरे है। ग्वालियर, मुरैना, धार, उज्जैन सहित कई जिलों में वर्षा हुई।
सेमवार को जिन जिलों वर्षा का अलर्ट है। उनमें ग्वालियर का पहला स्थान है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, श्योपुर, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्न, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली आदि शामिल है। इसमें भोपाल, इन्दौर, उज्जेन, विदिशा, सीहोर और रायसेन सहित कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिलने की संभावना है।