बस कंडक्टर ने महिला को पीटा और गालियां दी

शिवपुरी. कंडक्टर ने महिला यात्री कोबस से सड़क पर फेंक दिया। उससे मारपीट करते हुए गांलियां दी। पास ही खड़ा मासूम, मां को छोड़ने के लिये कहता राहा। लेकिन कंडक्टर नहीं रूका। महिला का कसूर केवल इतना ही कि वह ज्यादा किराया वसूलने का विरोध कर रही थी। मामला करैरा थाना इलाके के सुनारी गांव में सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे का हें घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल वीडियो के आधापर पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर महेन्द्र निवासी नूनाहारी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बदसलूकी वीडियो में दिखाई दी
वीडियो में दिखाई दे रहा था कि बस नम्बर एमपी07 पी2072 खड़ी है। कंडक्टर एक महिला से बदसलूकी कर रहा है। वह महिला का हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा देता है। उसे लगातार गालियां देता है। लगभग 9 वर्षीय बच्चा पास खड़ा रो रहा है। वह मां को छोड़ने की गुहार लगा रहा है कि बस के कुछ अन्य यात्री यह सब देख रहे हैं लेकिन किसी ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया।