ठंड के चलते ग्वालियर-मंदसौर-उज्जैन सहित इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

ग्वालियर. इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे का असर जमकर देखने को मिल रहा है। भोपाल और उज्जैन समेत कई जिलों विजिबिलिटी काफी कम रही। शीतलहर के चलते भोपाल में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, ग्वालियर रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
ग्वालियर में 5 और 6 को छुट्टी
ग्वालियर में अत्यधिक ठंड व शीत लहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में कक्षा 8 वीं तक के छात्रों का 6 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।