कैबिनेट मंत्रीमंडल विस्तार की कवायद, कमलेश बनाये जायेंगे मंत्री तो कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदलेंगे

भोपाल. छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कमलेश शाह ने कांग्रेस ने धीरेन शाह को 3027 वोट के अंतर मात दी। अब कमलेश शाह का मंत्री बनना तय है। क्योंकि भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद कमलेश प्रताप शाह को मंत्री बनाने का कमिटमेंट किया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने के लिये जिन विधायकों को मंत्री बनाया था। उन्हें सरकार में कोई नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनमें से कुछ मंत्रियों को बड़े निगम मण्डल की कमान देने पर विचार चल रहा है। उन्हें मंत्री का दर्जा भी दिया जायेगा। इस फॉर्मूले के कारण जो सीनियर विधायक मंत्रिमण्डल में शामिल नहीं किये गये थे। उनकी वापिसी भी हो सकती है। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते है।
मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत इसलिए भी है, क्योंकि 8 जुलाई को कैबिनेट के दूसरे विस्तार में कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्हें अब तक किसी विभाग की जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। रावत के मंत्री बनने के बाद मोहन कैबिनेट में 3 पद खाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। यानी शाह के साथ 2 और विधायक मंत्री बन सकते हैं।  जातीय समीकरण साधने के लिए कौन मंत्री बने थे और अब वो सीनियर विधायक कौन है जिन्हें मौका मिल सकता है।