MP बार एसोसियेशन के चुनाव में मृगेन्द्र सिंह अध्यक्ष, असीम त्रिवेदी सचिव पद पर निर्वाचित
जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के 2026-28 के चुनाव के नतीजे मंगलवार का जारी किये गये। सीनियर एडवोकेट मृगेंन्द्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि असीम त्रिवेदी ने सचिव पद जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर मृगेन्द्र सिंह को 780 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परितोष द्विवेदी का 728 वोट मिले। मृगेेन्द्र सिंह ने 52 वोट से जीत दर्ज की है। सचिव पद पर असीम त्रिवेदी को 894 वोट मिले। उनके निकट प्रतिद्वंदी योगेश सोनीको 701 वोट मिले। इस तरह से असीम द्विवेदी ने 193 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।
सोमवार का हुई थी वोटिंग
हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष, सचिव समेत कार्यकारिणी के चुनाव के लिये सोमवार की सुबह 10.30 बजे मतदान शुरू हुआ था। चुनाव में लगभग 3,112 अधिवक्ता मतदाता थे। जिनमें 3,004 सामान्य और 108 महिला मतदाता शामिल थी। इनमें से कुल 2,008 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए भी मतदान हुआ। इनमें दो पद सामान्य और एक महिला के लिए था। सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए भी वोट डाले गए। कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें पांच सामान्य और तीन महिला पद शामिल थे।
अध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह और परितोष त्रिवेदी के बीच करीबी मुकाबला रहा। मृगेंद्र सिंह को 780, जबकि परितोष त्रिवेदी को 728 वोट मिले। दोनों के बीच 52 वोट का अंतर रहा।सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। उन्हें 894 वोट मिले, जबकि योगेश सोनी को 701 मत प्राप्त हुए। असीम त्रिवेदी ने 193 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
वैलिड पेपर से हुआ चुनाव
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव वैलिड पेपर से कराया गया। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पर्ची टेबल लगाई गई थी। बैलेट बॉक्स का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई।