MP के कई नामी कॉलेजों सहित 66 कॉलेज डिफॉल्टर घोषित
भोपाल. मध्य प्रदेश के 66 कॉलेजों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। जो कॉलेज डिफॉल्टर घोषित किए गए हैं वो सभी एमबीए, बीएड और बीपीएड के कॉलेज है। भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों को डिफॉल्टर घोषित करते हुए सूची जारी की है साथ ही ये भी बताया है कि ये सभी डिफॉल्टर कॉलेज छात्रों को अब प्रवेश नहीं दे सकेंगे।
66 कॉलेज डिफॉल्टर घोषित
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने डिफॉल्टर कॉलेजों की सूची जारी करते हुए बताया कि प्रदेश के 66 ऐसे एमबीए, बीएड और बीपीएड कॉलेज चिन्हित किए गए है जिनके पास मूलभूत ढांचा तक मौजूद नहीं है। इनमें 38 बीएड, बीपीएड और 28 एमबीए कॉलेज शामिल है। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की आंतरिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक इन कॉलेजों में शिक्षा के मापदंडों की घोर उपेक्षा की जा रही है। निर्धारित शर्तों को भी पूरा नहीं करने पर इन सभी कॉलेजों को बीयू ने डिफॉल्टर घोषित किया है। बीयू ने जिन कॉलेजों को डिफॉल्टर घोषित किया है उसमें भोपाल जिले के कई बडे समूह के 28 कॉलेज भी शामिल है।