अब ग्वालियर में नहीं खेला जाएगा भारत व अफगानिस्तान टी-20 मैच

ग्वालियर. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच ग्वालियर के शंकरपुर स्टेडियम में संभावित टी.20 मैच अब नहीं होगा। बीसीसीआई के तय शेड्यूल के अनुसार यह मैच पहले से निर्धारित इंदौश्र के स्टेडियम पर ही 14 जनवरी को खेला जाएगा। इधर शंकरपुर स्टेडियम का काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। नए साल में बोर्ड के किसी बडे मैच से इस स्टेडियम का श्रीगणेष हो सकता है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ग्वालियर में 60 बीघा में तैयार हो रहे अत्याधुनिक सुविधयुक्त श्ंाकरपु स्टेडियम में बहुत तेजी से काम चल रहा है।
इंदौर में ही होगा टी20 मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला इंदौर में ही होगा। ग्वालियर में निर्माणाधीन शंकरपुर स्टेडियम में काम चल रहा है। हमारा टारगेट है नए साल में ग्वालियर को नए स्टेडियम की सौगात मिल।- अभिलाष खांडेकर अध्यक्ष मप्र क्रिकेट एसोसिएशन