1600 तबला वादक बनायेंगे विश्व रिकॉर्ड, किले के कर्णमहल पर सजेगा तबला दरवार
ग्वालियर. ‘‘सिटी ऑफ म्यूजिक’’ ग्वालियर दुर्ग में होने वाले तानसेन समारोह में इस बार इतिहास रचा गया जायेगा। 26 दिम्बर की शाम किले पर कर्णमहल के पास ‘तबला दरबार’ सजेगा। इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों के 50 शहरों से 1600 तबला वादक शामिल होंगे। सभी कलाकार एक साथ तबले पर थाप देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनायेंगे।
आपको बता दें कि यूनेस्को ने ग्वालियर को ‘‘सिटी ऑफ म्यूजिक’’ घोषित किया है। यह विश्व का ऐसा तीसरा शहर है। जिसे यह खितालब मिला है। 24 से 28 दिसम्बर एक तानसेन समारोह आयोजित किया जायेगा। 99वें संगीत समारोह में सभी कलाकार संगीत सम्राट को श्रद्धांजलि देंगे।
18,560 वर्गफीट का विशाल मंच बनेगा गवाह
मंच बनाने का काम भोपाल की कंपनी एमए जेक्शन ग्रीन को सौंपा गया है। 18 दिसंबर से किले पर स्टेज बनाने का काम भी शुरू हो गया है। ग्वालियर में 18,560 वर्ग फीट के मंच को सीढ़ीनुमा बनाया जा रहा है। मंच पर 1600 कलाकारों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। तबला वादक सम्राट तानसेन को श्रद्धांजलि देंगे। मंच के आगे अतिथियों के लिए पंडाल लगाया जाएगा। कंपनी के ठेकेदार रणजीत सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को बैठने के लिए 6 वर्ग फीट जगह चाहिए होती है। 25 दिसंबर की सुबह तक काम पूरा हो जाएगा।
1600 तबला वादक रहेंगे
विशाल मंच बनेगा गवाह
18 हजार 560वर्गफीट का मंच बनकर तैयार होगा
मंच की 232 लम्बाई 80 फीट चौड़ाई
3100 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था।
10 स्टेज बनाये जायेंगे सीढ़ीनुमा।
160 तबला वादक एक सीढ़ी पर बैठेंगे।
45 श्रमिक मंच बनाने में जुटे