मंत्रालय में हुआ वंदे-मातरम गायन

राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान "जन गण मन" का सामूहिक गायन आज वर्षा होने के कारण मंत्रालय वल्लभ भवन क्र.1 के कक्ष क्रं. 506 में हुआ। वंदे-मातरम गायन में अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, श्री एस.एन.मिश्रा, श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री सुखवीर सिंह एवं मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।