ग्वालियर आए अमित शाह ने कहा रूठे हुए फूफाओं को मनाने में ज्यादा एनर्जी बर्बाद न करें

ग्वालियर. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए मजबूत रणनीति बनाने को तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से दो टूक कह दिया है कि बगावती नेताओं को पहले समझाओ और नहीं मानें तो ऐसे फूफाओं को छोडकर आगे बढ जाओ। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में बहुत काम किए है हितग्राही की आंख में आंख डालकर बात करो। बाकी सब भूल जाओ जनता हमारा इंतजार कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को ग्वालियर चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यह भी कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होने पर गौरवांवित महसूस करें।

ग्वालियर चंबल की डेढ घंटे से ज्याद चली बैठक
सिटी सेंटर स्थित होटल रेडीसन में ग्वालियर चंबल की डेढ घंटे से ज्याद चली बैठक में शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सदस्य है। चुनाव मिलजुलकर लडे और इस बात पर विचार करें कि हमारे परिवार के कुछ सदस्य हमें छोडकर क्रूों गए। बैठक में प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री एसपीएस बघेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अंचल के प्रमुख नेता मौजूद थे।जिलाध्यक्षों से पूछा कितनी सीटें आ रही है
अमित शाह ने ग्वालियर चंबल के सभी 8 जिलों के अध्यक्षों से एक-एक करके पूछा कि चुनाव में कितनी सीटें आ सकती है। उन्होंने वार्ड के भ्रमण से लेकर भाजपा का स्टीकर लगाने का होमवर्क कार्यकर्ताओं को दिया। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव से प्रदेश के विकास की दिशा के साथ भविष्य तय होना है इसलिए हम सब को यह चुनाव मिलजुलकर साथ लडना है और जीतने के लिए हमें अच्छा करना होगा।