ग्वालियर में ज्वेलर पर बदमाशों का हमला, फायरिंग के बीच कुर्सी फेंककर बचाया खुद को

ग्वालियर. ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित ‘प्रत्यक्षा ज्वैलर्स’ में सोमवार रात करीब साढ़ें आठ बजे दो बदमाश घुस आए। उन्होंने सराफा व्यापारी विजय सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले के बावजूद व्यापारी ने हिम्मत दिखाई। बचाव में उसने बदमाशों पर कुर्सी फेंक दी। फायरिंग की आवाज सुनकर दुकान का स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भाग रहे दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से एक कट्टा और पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी विकास राय और अजय केवट अशोक नगर के रहने वाले हैं। दोनों लूट के इरादे से पहुंचे थे। गोला का मंदिर थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।